देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40% बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये, कॉरपोरेट टैक्स में 22% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 13 जुलाई तक देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) संग्रह 16.40 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस वृद्धि में कॉरपोरेट टैक्स का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसका संग्रह 22 प्रतिशत बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

आयकर विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7.73 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। इसमें कॉरपोरेट कर से 3.35 लाख करोड़ रुपये और गैर-कॉरपोरेट कर (एनसीटी) से 4.12 लाख करोड़ रुपये का संग्रह शामिल है।

विभाग के मुताबिक, गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह भी करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 3.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। वहीं, सरकार ने 1.22 लाख करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड जारी किए हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.57 प्रतिशत अधिक हैं।

आयकर विभाग ने बताया कि 13 जुलाई 2026 तक के सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड और शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। यह डेटा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में 26.97 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 में प्राप्त 23.40 लाख करोड़ रुपये के संग्रह की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles