Vinkmag ad

Jasmin Sandlas Engagement: लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई की घोषणा, मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया

Vinkmag ad

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): भारतीय-अमेरिकी पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने मंच से अपनी सगाई (Engagement) की घोषणा करते हुए अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की।

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने दर्शकों से कहा, “ये हैं मेरे चौधरी साहब। इन्होंने ही मुझे इस उंगली में रिंग पहनाई है।” इसके बाद शेखर चौधरी मंच पर पहुंचे, जहां दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ दोनों का जोरदार स्वागत किया। जैस्मिन ने अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए शेखर को गले लगाया, जिसके बाद पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

इसके बाद दोनों ने जैस्मिन के लोकप्रिय गीत ‘लावां’ पर रोमांटिक अंदाज में प्रस्तुति दी। इस खास मौके पर जैस्मिन गोल्डन रंग के भारी कढ़ाईदार लहंगे और पारंपरिक आभूषणों में नजर आईं, जिसने उनकी प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना दिया।

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस ने अपने कई सुपरहिट गानों ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’, ‘शरारत’, ‘धुरंधर’, ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘यार ना मिले’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी। ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के तहत उनके आगामी शो मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे।

सगाई की घोषणा के बाद सोशल मीडिया और प्रशंसकों के बीच शेखर चौधरी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, उनके पेशे और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि जैस्मिन सैंडलस इससे पहले पंजाबी गायक गैरी संधू के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। जालंधर में जन्मीं और कैलिफोर्निया (अमेरिका) में पली-बढ़ीं जैस्मिन ने अपने संगीत करियर की शुरुआत ‘मुस्कान’ से की थी। बॉलीवुड में उन्हें फिल्म ‘किक’ के सुपरहिट गीत ‘यार ना मिले’ से पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

Read Previous

फीफा विश्व कप 2026: मेरिनो के आखिरी मिनट के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, बेल्जियम को 2-1 से हराया

Read Next

गुरुग्राम में टॉवर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- संविधान की मर्यादा का केंद्र है न्यायिक परिसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular