Vinkmag ad

सर्राफा बाजार में सोना महंगा, चांदी भी हुई चमकदार; जानिए प्रमुख शहरों के ताजा भाव

Vinkmag ad

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सोने के दाम में बढ़ोतरी के चलते चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 2,770 रुपये से 3,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1,500 रुपये से 1,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी ओर चांदी की कीमत में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक का उछाल देखने को मिला।

कीमतों में तेजी के बाद देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये से 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,31,810 रुपये से 1,34,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,45,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,34,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,31,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

दक्षिण और पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Read Previous

विकसित भारत 2047: फ्रांसीसी कंपनियों को भारत में निवेश का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का न्योता

Read Next

ई-रिक्शा रोकने वाली ऐप्स पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, ऐप स्टोर से हटाईं गईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular