Vinkmag ad

फतेहाबाद: टोहाना के कुख्यात तस्कर की 30 लाख की संपत्ति फ्रीज

Vinkmag ad

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो): नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए फतेहाबाद पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टोहाना के कुख्यात नशा तस्कर सुरेश की करीब 30 लाख रुपये मूल्य की रिहायशी संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत फ्रीज करवा दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि थाना शहर टोहाना पुलिस ने जांच के दौरान यह पाया कि आरोपी सुरेश ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से यह संपत्ति बनाई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया।

हेरोइन बरामदगी से खुला नेटवर्क

एएसपी ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी लखबिंदर सिंह को 7.35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने लिखित रूप से स्वीकार किया कि उसने यह हेरोइन सुरेश से खरीदी थी।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर सुरेश को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हेरोइन बेचकर कमाए गए 3,000 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।

अवैध कमाई से बनाई संपत्ति हुई सीज

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की आर्थिक गतिविधियों की पड़ताल की और पाया कि उसने नशे के कारोबार से अवैध कमाई कर संपत्ति अर्जित की थी। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाकर उसकी करीब 30 लाख रुपये की रिहायशी संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया।

34 नशा तस्करों की संपत्तियां हो चुकी हैं फ्रीज

एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क को भी पूरी तरह खत्म करेगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 34 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को फ्रीज किया जा चुका है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित किसी भी चल या अचल संपत्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। भविष्य में भी नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Read Previous

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 169 करोड़ रुपये घोटाले में तत्कालीन सदस्य सचिव IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

Read Next

गुरुग्राम में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, कई किलोमीटर लंबा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular