Vinkmag ad

विधायक मुकेश शर्मा ने किया वार्ड-24 में ₹2.50 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ

Vinkmag ad

गुरुग्राम, वायरल सच (मनप्रीत कौर) : गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-24 स्थित कन्हई में लगभग ₹2.50 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन योजनाओं के अंतर्गत ₹1 करोड़ की लागत से शिव मंदिर जोहड़ के नवनिर्माण कार्य तथा ₹1.50 करोड़ की लागत से सड़क एवं सीवर निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।ला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुरुग्राम के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिव मंदिर जोहड़ के नवनिर्माण से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नया स्वरूप मिलेगा, वहीं सड़क एवं सीवर निर्माण कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिक और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि, जनसेवा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक मुकेश शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल यादव, सतीश जी, राजू पंच, लायक राम फौजी, बीरबल, समय सिंह, संतराम फौजी, रतन लाल, प्रमोद गुप्ता, पृथ्वी, संजय, गोपाल फौजी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Read Previous

हिसार : अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर चला पीला पंजा

Read Next

निर्जला एकादशी पर पीएफटीआई ने लगाया मीठे जल और आइसक्रीम वितरण शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular