जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि हर जिला में वो कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। बिना पार्टी, बिना प्लेटफार्म, बिना पद, बिना संगठन के इन कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ उमड़ रही है। जिससे साफ जाहिर है कि उनके पास मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। आगामी तीन माह में वो प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच रैली का आयोजन किया जाएगा। जोकि हिसार में होगी।
पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला गुरूवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में वो कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे हैं कि क्या करना चाहिए। अभी चुनाव में साढ़े तीन साल हैं। कार्यकर्ता जो निर्णय लेंगे उस पर ही वो काम करेंगे। जींद के बाद वो भिवानी में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद पानीपत व गुडग़ांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हैं।
प्रतिमाह वो तीन-तीन बैठकें अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे हैं। अबतक उन्होंने 12 से 13 जिला कवर कर लिए हैं। जल्द ही पूरे प्रदेश को भी कवर कर लिया जाएगा। चौटाला ने दिग्वजय चौटाला के जजपा में शामिल होने के बयान पर कहा कि वो हमारा बच्चा है, और इच्छा किसी की भी हो सकती है लेकिन उन्हें कहां जाना है, क्या करना है, इसका निर्णय उनका ही है। वो सभी निर्णय कार्यकर्ताओं के हिसाब से करेंगे।
जुलाना में सात दिसंबर जजपा स्थापना दिवस रैली को लेकर कहा कि वो जजपा के स्थापना दिवस पर जाएंगे या नही, इसका फैसला वो अपने विवेक से लेंगे। पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि परिवार एकजुट होगा तो ताकत बढ़ेगी। यह सबके मानने से होगा। अजय भी मानें, अभय भी माने और मैं भी मानूं तो ही होगा।
पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि इस समय प्रदेश में मुख्यम विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ही हैं। वो कह दें कि मैं विपक्ष हूं लेकिन हुड्डा के साथ 37 एमएलए हैं। अपनी-अपनी बात है, कोई भी कुछ कह सकता है लेकिन अगर मान्यता प्राप्त कहें तो विपक्ष हुड्डा ही हैं। अगर आठ एमएलए मिल जाएं तो वो सरकार बना सकते हैं।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
