झज्जर में ढाबा मालिक ने ग्राहक को मारी गोली,जमानत पर बाहर था मृतक

झज्जर, वायरल सच (ब्यूरो) : जिला के गांव पाहसौर में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि यह युवक भोजन करने के लिए ढाबे में आया था। इस दौरान ढाबा मालिक और इस युवक के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। ढाबा मालिक ने रिवाल्वर निकालकर युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मरने वाले की पहचान गांव रायपुर के 32 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास अपने साथियों के साथ रात को ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका हुआ था।

इसी दौरान किसी बात को लेकर विकास और ढाबा मालिक प्रदीप के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से विकास को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विकास को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पीजीआई रोहतक के अधिकारियों ने मामले की सूचना पीजीआई थाना पुलिस को दी। जहां से सूचना पाकर और मृतक के परिजनों की शिकायत पाकर झज्जर जिले के बादली थाना की पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए मृतक के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस द्वारा की जा रही तहकीकात में सामने आया है कि विकास गांव माछरोली में 2014 में हुई एक हत्या मामले के मामले में आरोपी था। इस केस में वह 2021 से जमानत पर बाहर चल रहा था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles