बरेली, वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश में जनपद बरेली के बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को थाना सीबीगंज क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी पर बुलोडजर चलाकर धवस्त किया है।
ग्राम जौहरपुर में नरेश यादव ने लगभग 10 बीघा क्षेत्र में बिना बीडीए की स्वीकृति के भूखण्डों का चिन्हांकन, सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल सहित अवैध विकास कार्य कराए जा रहे थे। बीडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यों को ध्वस्त कराया। कार्रवाई में सहायक अभियंता गजेन्द्र पाल शर्मा, अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी, संदीप कुमार सहित प्रवर्तन दल मौजूद रहा। टीम ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण और विकसित संरचनाओं को गिराया।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए ने कहा कि शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण सख्त अवैध है। ऐसे निर्माण को किसी भी समय ध्वस्त किया जा सकता है। जनता से अपील है कि किसी भी भूखण्ड या भवन को खरीदने से पहले उसकी स्वीकृति की जांच अवश्य करें अन्यथा नुकसान के लिए निर्माणकर्ता स्वयं जिम्मेदार होगा। प्राधिकरण ने दोहराया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध विकास कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
